NEWS 1100 सत्य की आवाज, निष्पक्षता की पहचान सम्पादक: सुशील कुमार Subscribe to never miss important news Follow us for real-time updates
व्यापार टेक्नोलॉजी शिक्षा अपराध वायरल/ट्रेंडिंग क्रिकेट जीवन शैली स्वास्थ्य सिरौलीगौसपुर उत्तर प्रदेश
---Advertisement---

धूल रहित थ्रेशर के नवाचार पर जनपद की बेटी पूजा पाल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

On: December 26, 2025 10:27 AM
Follow Us:
---Advertisement---

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया सम्मान

बाराबंकी, 26 दिसंबर । जनपद की प्रतिभाशाली बेटी पूजा पाल को धूल रहित थ्रेशर के अभिनव प्रयास के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश का सर्वोच्च बाल सम्मान है, जो उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति, विज्ञान, समाज सेवा अथवा नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। पूजा पाल द्वारा विकसित धूल रहित थ्रेशर किसानों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ-साथ कृषि कार्य को अधिक सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नवाचार है। यह यंत्र थ्रेशिंग के दौरान उड़ने वाली धूल को नियंत्रित कर श्वसन संबंधी समस्याओं को कम करने में सहायक है। उल्लेखनीय है कि पूजा पाल इससे पूर्व भी अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। इंस्पायर अवार्ड के अंतर्गत चयनित होकर वे जापान की शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक यात्रा कर चुकी हैं, जहाँ उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपने नवाचार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने पूजा पाल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूजा पाल जनपद बाराबंकी का गौरव हैं। उनके द्वारा निर्मित धूल रहित थ्रेशर न केवल नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि यह किसानों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान भी है। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि जनपद की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पूजा पाल की सफलता से जिले के अन्य छात्र-छात्राओं को भी विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पराक्रम दिवस पर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज बरेठी में सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि

जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही का बाराबंकी दौरा

हसीना को प्लॉट कब्जाने के मामले में 26 साल सजा:ब्रिटिश सांसद रही भांजी और छोटी बहन को भी जेल; तीनों दोषी फरार

कोहली बोले-सिर्फ वनडे खेलूंगा, टेस्ट में वापसी के कयास थे:वर्ल्ड कप खेलने पर बैटिंग कोच बोले- अच्छा खेल रहे फिर यह सवाल क्यों

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 74 बीएलओ सम्मानित — जिलाधिकारी ने कहा, “अभी सटीक मिलान कर लेंगे तो आगे कम काम पड़ेगा

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 74 बीएलओ सम्मानित — जिलाधिकारी ने कहा, “अभी सटीक मिलान कर लेंगे तो आगे कम काम पड़ेगा

Leave a Comment

×