NEWS 1100 सत्य की आवाज, निष्पक्षता की पहचान सम्पादक: सुशील कुमार Subscribe to never miss important news Follow us for real-time updates
व्यापार टेक्नोलॉजी शिक्षा अपराध वायरल/ट्रेंडिंग क्रिकेट जीवन शैली स्वास्थ्य सिरौलीगौसपुर उत्तर प्रदेश
---Advertisement---

कोहली बोले-सिर्फ वनडे खेलूंगा, टेस्ट में वापसी के कयास थे:वर्ल्ड कप खेलने पर बैटिंग कोच बोले- अच्छा खेल रहे फिर यह सवाल क्यों

On: December 1, 2025 11:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---

रांची में खेले गए पहले वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में विराट कोहली ने 135 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद कोहली ने साफ कहा कि अब उनका पूरा ध्यान सिर्फ वनडे क्रिकेट पर है।

वे पहले ही टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हाल की टेस्ट सीरीज में भारत की 0-2 से हार के बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी के कयास लग रहे थे, लेकिन रांची में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कोहली ने इन चर्चाओं को खत्म कर दिया।

कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके बयान के बाद जब उनके वर्ल्ड कप खेलने को लेकर सवाल पूछे गए, तो टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा- जब वे इतनी अच्छी फॉर्म में हैं, तो ऐसे सवाल उठाने की जरूरत ही क्या है?

मैं मानसिक रूप से मजबूत- कोहली मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि उनकी तैयारी पूरी तरह मानसिक होती है। उन्होंने बताया कि जब तक शरीर की स्थिति ठीक रहती है और वे मानसिक रूप से शार्प महसूस करते हैं, तब तक उन्हें खुद पर भरोसा रहता है। कोहली ने कहा कि वे मैच से पहले एक दिन का ब्रेक लेते हैं, क्योंकि अब 37 साल की उम्र में रिकवरी के लिए समय की भी जरूरत होती है।

उन्होंने कहा- मुझे पता है कब आराम करना है और कब खेलना है। वे 300 से ज्यादा वनडे खेल चुके हैं। कोहली के मुताबिक, अगर आप गेम के टच में हैं और नेट्स पर एक-दो घंटे बल्लेबाजी कर पा रहे हैं, तो आप जानते हैं कि आप सही स्थिति में हैं।

‘अपने खेल का लुत्फ लेना चाहता था’ कोहली ने अपनी पारी पर कहा- 20-25 ओवर तक पिच अच्छी थी, उसके बाद धीमी हो गई। मैं बस गेंद के मुताबिक खेलना चाहता था और अपने खेल का लुत्फ लेना चाहता था।

विराट के भविष्य पर सवाल की जरूरत नहीं- बैटिंग कोच टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा- विराट कोहली की फिटनेस और फॉर्म देखकर उनके भविष्य पर सवाल उठाने का कोई कारण नहीं है।

वर्ल्ड कप 2027 में कोहली के खेलने को लेकर जब सवाल पूछा गया, तो कोटक ने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि इस पर चर्चा की जरूरत क्यों है। वे बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि हमें उनके भविष्य पर बात करने की जरूरत है। वे जिस तरह खेल रहे हैं और जिस तरह अपनी फिटनेस बनाए रखते हैं, उसमें किसी भी तरह का सवाल उठ ही नहीं सकता।

कोटक ने यह भी कहा कि टीम मैनेजमेंट भविष्य की बहस में नहीं उलझ रहा और फिलहाल वर्तमान पर फोकस है। उनके मुताबिक रोहित और विराट दोनों टीम के अहम खिलाड़ी हैं और मैदान पर अनुभव साझा कर युवा खिलाड़ियों को लगातार गाइड कर रहे हैं।

BCCI अध्यक्ष ने भी विराट-रोहित की तारीफ की BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में भारत की 17 रन की रोमांचक जीत की सराहना की। उन्होंने विराट कोहली की पारी के साथ रोहित शर्मा, केएल राहुल और कुलदीप यादव के प्रदर्शन की भी तारीफ की।

मन्हास ने एक्स पर लिखा कि विराट की शानदार बल्लेबाजी और रोहित-राहुल का मजबूत सहयोग टीम को अच्छी स्थिति में ले गया। कुलदीप और हर्षित राणा के महत्वपूर्ण योगदान से भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

भारत सीरीज में 1-0 से आगे भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। विराट कोहली की 135 रन की शतकीय पारी के बाद तेज गेंदबाज कुलदीप यादव के चार और हर्षित राणा के तीन विकेट ने भारत की जीत पक्की कर दी।

कोहली ने 120 गेंद में 11 चौके और 7 छक्के लगाए। रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। JSCA स्टेडियम की बल्लेबाजी-फ्रेंडली पिच पर भारत ने 8 विकेट पर 349 रन बनाए।

कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने 56 गेंद में 60 रन जोड़े, जबकि रवींद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में 20 गेंद पर 32 रन बनाकर स्कोर को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।

——————————-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पराक्रम दिवस पर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज बरेठी में सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि

जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही का बाराबंकी दौरा

धूल रहित थ्रेशर के नवाचार पर जनपद की बेटी पूजा पाल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

हसीना को प्लॉट कब्जाने के मामले में 26 साल सजा:ब्रिटिश सांसद रही भांजी और छोटी बहन को भी जेल; तीनों दोषी फरार

क्या IPL के मैच बेंगलुरु में नहीं होंगे:कमेटी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सवाल उठाए थे; पास करना होगा फिटनेस टेस्ट

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 74 बीएलओ सम्मानित — जिलाधिकारी ने कहा, “अभी सटीक मिलान कर लेंगे तो आगे कम काम पड़ेगा

Leave a Comment

×