बाराबंकी, 2 अक्टूबर 2026।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार फाउंडेशन, बाराबंकी द्वारा आज प्रातः 9 बजे गन्ना संस्थान परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा और नवाबगंज तहसीलदार भूलेंद्र विक्रम सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण कर रामधुन गाई और उनके कृतित्व को याद किया। इस दौरान जनपद के समस्त स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन किया गया।
जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि गांधी जयंती भारत ही नहीं पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाई जाती है। फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार और संरक्षक डॉ. राजकुमार ने दोनों महान विभूतियों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष जमीलुररहमान ने किया और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर महामंत्री भारत भूषण, कानूनगो लक्ष्मीकांत, तहसील प्रभारी अरुण कुमार, ईश्वरशरण सिंह, शैलेश ओझा, उपेंद्र कुमार, शिव कुमार, विकास भूषण, आदित्य, रामप्रवेश, छोटू सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

